26/12/2020,4:04:27 PM.
|
दार्जिलिंगः दार्जिलिंग पहाड़ में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा विनय तमाग और विमल गुरुंग गुट की ओर से लगातार शक्ति प्रदर्शन करने की होड़ मची हुई है। इसी क्रम में शनिवार को गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (विनय तमांग) गुट के तरफ से सोनादा से दार्जिलिंग तक ‘परिवर्तन पदयात्रा’ निकाली गयी।
इसका नेतृत्व गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) चेयरमैन अनित थापा ने किया। पदयात्रा में सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान जीटीए चेयरमैन अनित थापा ने कहा कि पहाड़ के भोले भालो लोगों को कुछ नेता अपनी राजनीति रोटी सेंकने के लिए व्यवहार कर रहे है। इसी नेताओं के खिलाफ हमारी यह ‘परिवर्तन पदयात्रा’ है। उन्होंने कहा कि मेरे साथ कितने समर्थक है मै यह भी देखना चाहता हूं। सोनादा से शुरू हुई ‘परिवर्तन पदयात्रा’ दार्जिलिंग में जनसभा के माध्यम से संपन्न होगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply