25/07/2020,5:08:23 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः इस कोरोना काल में बड़े-बड़े उद्योगपति-बिजनेसमैन और सेलिब्रिटी ने जरूरतमंद लोगों की मदद के नाम पर पीएम कोरोना फंड या मुख्यमंत्री राहत कोष में कुछ लाख तो कुछ करोड़ रुपये देकर अपनी इतिश्री मान ली। बाकी सरकारों पर छोड़ दिया है। लेकिन बॉलीवुड में खलनायक की पहचान रखने वाले अभिनेता सोनू सूद असल जीवन में बड़े हीरो बनकर उभरे है। इस कोरोना काल में भारत में वे सबसे बड़े नाम बन चुके हैं।
सोनू सूद ने पहले हजारों प्रवासी मजदूरों को उनके घर भेजने की व्यवस्था की। बसों से, ट्रेनों, हवाई जहाज से उन जरूरतमंद बेहसहारा मजदूरों को उनके गांव-शहर तक मुफ्त पहुंचाया। अब भी वह ऐसा कर रहे हैं। खास कर विदेश में फंसे भारतीयों को वह विशेष विमान की व्यवस्था कर उन्हें स्वदेश ला रहे हैं। उनके ट्वीटर एकाउंट पर अब भी मदद की गुहार लगाई जा रही है। लेकिन सोनू सूद ने एक नयी परिकल्पना पर काम शुरू की है जिसका नाम उन्होंने प्रवासी रोजगार रखा है। इसका मकसद प्रवासी मजदूरों को फिर से काम दिलाना। उन्होंने इसके लिए प्रचार अभियान भी शुरू किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि वह प्रवासी मजदूरों को उनके कौशल व पसंद की नौकरी दिलाने में मदद करेंगे। उन्होंने लोगों से उनकी वेबसाइट पर रजिस्टर करने या दिए नंबर पर कॉल करने को कहा है।
Ab hai Rojgar Ki baari. @PravasiRojgar pic.twitter.com/GJ4ayPlgD1
— sonu sood (@SonuSood) July 23, 2020
सोनू सूद ने अपनी टीम के साथ मिलकर जो काम किया है, आज उसकी चारों तरफ प्रशंसा हो रही है। जिन्हें उन्होंने घर पहुंचाया है, वे और उनके परिवार के साथ दूसरे लोग भी उनकी प्रशंसा में गीत गा रहे हैं, अपनी अपनी दुआएं दे रहे हैं। उन्होंने सोनू को तरह-तरह से पदवी, नाम दे दिया है। बिजन साह राय ने तो उन्हें सुपरमैन के रूप में अंकित कर दिया है। पेंसिल से बनाई उनकी स्केच को देखकर सोनू ने कहा है कि वह उनसे मिलकर जरूर यह तस्वीर लेंगे।
मिल कर आपसे यह तस्वीर ज़रूर ले लूँगा भाई ❤️ अद्भुत🙏 https://t.co/RujUw4bOUR
— sonu sood (@SonuSood) July 22, 2020
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply