13/12/2020,3:21:16 PM.
|
कोलकाता: विधानसभा चुनाव 2021 की तैयारियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन सोमवार को उत्तर बंगाल की तीन दिवसीय दौरं पर जायेंगी। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल के विभिन्न जिलों में बैठकें व जनसभायें करेंगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ममता की सोमवार को सिलीगुड़ी के लिए रवाना होंगी। सोमवार को वे विमान से बागडोगरा हवाईअड्डे पर उतरेंगी। इसके बाद वह एक जनसभा करेंगी। सोमवार शाम मुख्यमंत्री गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (गोजमुमो) प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगी। मंगलवार को क्रमशः वे जलपाईगुड़ी और अलिपुरदुआर में जनसभाओं को संबोधित करेंगी। बुधवार को कूचबिहार में रहेंगी जहां वे रासमेला मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply