15/11/2020,7:18:15 PM.
|
कोलकाता: बांग्ला फिल्मों के महानायक सौमित्र चटर्जी के निधन पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दुख व्यक्त किया है। शेख हसीना ने एक शोक संदेश में कहा कि इस प्रतिभाशाली कलाकार की मौत ने अभिनय की दुनिया में बहुत बड़ा शून्य पैदा कर दिया है।
उन्होंने आगे कहा कि सौमित्र चटर्जी अपने रचनात्मक कार्यों के माध्यम से लोगों के दिलों में रहेंगे। प्रधानमंत्री ने मृतक की आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
उल्लेखनीय है कि सौमित्र चटर्जी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपाध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम ममता बनर्जी, राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने दुख जताया है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply