15/11/2020,7:34:33 PM.
|
कोलकाता: दादा साहब फालके सम्मान से सम्मानित दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रवींद्र सदन पहुंची। उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
सौमित्र चटर्जी को छह अक्टूबर को बेलव्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोरोना पॉजिटिव थे लेकिन 15 अक्टूबर को कोरोना मुक्त हो गए थे। हालांकि उम्र जनित कई अन्य बीमारियों की चपेट में होने की वजह से उनकी हालत गंभीर होती चली गई थी। रविवार को दोपहर 12:15 उन्होंने अंतिम सांस ली। अभिनेता के पार्थिव शरीर को रवींद्र सदन से गोल्फ ग्रीन के घर ले जाया गया। कुछ समय तक वहां रहने के बाद, अभिनेता के शरीर को तकनीशियन स्टूडियो में ले जाया गया।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply