04/01/2021,5:01:59 PM.
|
कोलकाताः भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के बेहतर उपचार के लिये प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी को बेंगलुरु से बुलाया गया है। फिलहाल सौरभ की हालत स्थिर बनी हुई है। लेकिन वह अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए हैं। गत शनिवार को हार्ट अटैक के बाद उन्हें दक्षिण कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उनके इलाज के लिए नौ डॉक्टरों की टीम बनाई गई है।
सोमवार को अस्पताल की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि रविवार की रात उन्होंने अच्छी नींद ली है और सामान्य खाना खा रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ उनकी बातचीत भी सामान्य है और उनसे जो लोग भी मिलने आ रहे हैं उनसे मिल रहे हैं। उनकी तबीयत में कोई गिरावट नहीं हुई है और चिकित्सा का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।
हालांकि वह अभी भी पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हुए हैं। उनके हृदय की दो आर्टरी में अभी भी ब्लॉकेज हैं। इसे ठीक करने के लिए बेंगलुरु से देश के मशहूर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ देवी शेट्टी को बुलाया गया है। सोमवार को वह कोलकाता पहुंच जा रहे हैं और वुडलैंड अस्पताल के चिकित्सकों के साथ बैठक करेंगे। उन्हीं के दिशानिर्देशों में सौरव का इलाज शुरू होगा।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply