19/12/2020,12:37:14 PM.
|
कोलकाता: कोलकाता पहुंचने के बाद गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की शुरूआत हो चुकी है। दो दिवसीय बंगाल दौरे के प्रथम दिन शनिवार की सुबह वह सबसे पहले स्वामी विवेकानंद के पैतृक निवास पहुंचे। यहां उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद पूजा अर्चना की। इसके बाद वह मेदिनीपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
मिली खबरों के अनुसार कुछ देर में वह मेदिनीपुर पहुंचने वाले हैं। यहां पर वे सिद्धेश्वरी मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद मेदिनीपुर कॉलेज ग्राउंड में अमित शाह की रैली को संबोधित करेंगे।
विवेकानंद के निवास से अमित शाह ने कहा कि ये शौभाग्य का विषय है कि मैं उस जगह पर आया हूं जो न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए चेतना जागरूक करने की जगह है।
यही वो स्थान है जहां भारत की आकाश गंगा के सबसे तेजस्वी तारे स्वामी विवेकानंद ने जन्म लिया था। स्वामी जी ने अल्पआयु में ही भारत का ज्ञान, भारत की संस्कृति विश्वभर में दिग्विजय कराने का काम किया था।
जब अमेरिका में उस समय सर्वधर्म सम्मेलन हुआ तब स्वामी जी ने अपने एक ही वाक्य से सनातन धर्म की विश्व बंधुत्व की व्याख्या को पूरी दुनिया को परिचित कराया था।
इधर शुभेंदु अधिकारी आज अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अमित शाह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वहां शुभेंदु अधिकारी और अन्य टीएमसी के बागी नेता मौजूद रहेंगे।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply