16/12/2020,7:35:16 PM.
|
हावड़ा: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना का लाभ राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को मिले, इसके लिए तृणमूल कांग्रेस नेता, मंत्री और विधायक तत्पर हैं।
इसी क्रम में बाली की विधायक वैशाली डालमिया भी प्रत्यनशील हैं। वे और उनकी टीम लगातार उनके बेलूड़ स्थित ऑफिस में लोगों की मदद में जुटी है। विधायक के अनुसार अब तक बाली विधानसभा क्षेत्र के 17 हजार लोग अपना आवेदन स्वास्थ्य साथी कार्ड के लिए जमा दे चुके हैं। इनमें वार्ड नम्बर 51 से लेकर 66 तक के लोग शामिल हैं।
विधायक के मुताबिक कई वृद्ध एवं ऐसे लोग हैं जिन्हें पढ़ना-लिखना नहीं आता है तो उनकी मदद के लिए टीम द्वारा खुद ही स्वास्थ्य साथी का फॉर्म भर दिया जा रहा है। इसके अलावा इसके प्रचार के लिए प्रत्येक वार्ड के प्रतिनिधि खुद लोगों के घर पहुंचकर इसके लाभ के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं। यह स्वास्थ्य साथी परियोजना का फॉर्म आगामी दिनों में जारी रहेगा। बाद में उक्त फॉर्म को लेकर हावड़ा नगर निगम में भिजवाया जायेगा जहां पर कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू होगी।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों से कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घोषणा की कि सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना का लाभ अब राज्य के सभी लोगों को मिलेगा। यह परियोजना एक दिसम्बर 2020 से राज्य के सभी लोगों पर लागू हुआ है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply