स्वीकार नहीं हुआ है शुभेंदु का विधायक पद से इस्तीफा, अध्यक्ष से मिलने के बाद जाएंगे राज भवन

21/12/2020,1:29:53 PM.

 

कोलकाताः हाल ही में ममता बनर्जी का साथ छोड़कर अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी का विधायक पद से इस्तीफा अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है।

राज्य विधानसभा के अध्यक्ष विमान बनर्जी ने गत बुधवार को उनके इस्तीफे के बाद ही स्पष्ट कर दिया था कि प्रारंभिक तौर पर यह त्रुटि पूर्ण त्यागपत्र है और इसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। उसके बाद गुरुवार को मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने बताया था कि शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे पर तारीख का उल्लेख नहीं है। इसके अलावा इस्तीफे के नियमानुसार विधानसभा अध्यक्ष के सामने बैठकर ही हस्ताक्षर करना पड़ता है। इसके अलावा उन पर कोई दबाव है या नहीं यह भी समझना जरूरी है। इसलिए उन्हें सोमवार को मेरे समक्ष आना होगा। विधानसभा अध्यक्ष के बुलावे के मुताबिक ही शुभेंदु अधिकारी आज दोपहर 12 बजे के करीब विधानसभा पहुंचने वाले हैं। अध्यक्ष विमान बनर्जी ने उन्हें दोपहर दो बजे तक का समय दिया है। उसी के मुताबिक वह पहुंचेंगे। इसके बाद अधिकारी के राज भवन कोलकाता में जाकर राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मिलने का कार्यक्रम है।

खुद राज्यपाल धनखड़ ने इस बारे में जानकारी दी है उन्होंने सोमवार को ट्विटर पर लिखा है कि आज शुभेंदु अधिकारी ने शाम चार बजे राजभवन में आने की जानकारी दी है। उनसे मुलाकात होगी। कई सारे मुद्दों पर वार्ता होनी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *