हमारे शांतिपूर्ण कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने फेंका रसायन मिश्रित पानी : भाजपा

08/10/2020,7:15:33 PM.

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर रसायन मिला हुआ पानी फेंका है। नवान्न अभियान के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें फेंकी। भाजपा युवा मोर्चा के अखिल भारतीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने एक गंभीर आरोप लगाया है कि पानी में रसायन मिलाया गया था। तेजस्वी सूर्या ने राज्य सरकार से पुलिस के खिलाफ जांच की मांग की है कि पानी में नीला रंग क्यों मिलाया गया।
भाजपा युवा मोर्चा के अखिल भारतीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आरोप लगाया कि भाजपा के नवान्न अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं पर नीले रंग का पानी फेका गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर पानी में रसायन मिलाया था। इसी कारण भाजपा कार्यकर्ता बीमार हो रहे थे। उन्हें उल्टी होने लगी। त्वचा पर खुजली शुरू हो गई है। किसी भी राज्य पुलिस ने ऐसा नहीं किया है जैसा बंगाल की पुलिस ने किया। तेजस्वी ने इस संबंध में कोलकाता पुलिस के खिलाफ जांच की मांग की है। राज्य की पुलिस मंत्री ममता बनर्जी हैं इसीलिए सीएम से इसपर जवाब मांगा गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *