05/12/2020,8:26:43 PM.
|
कोलकाताः शहरी विकास मंत्री और कोलकाता नगर निगम के प्रशासक फिरहाद हकीम ने शनिवार को चेतला अग्रणी क्लब में “दुआरे-दुआरे सरकार” कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने दिलीप घोष पर हमला बोलते हुए कहा कि हमें ममता बनर्जी के पार्टी के नेता होने पर बहुत गर्व है। हम दिलीप घोष की तरह आरएसएस की बुद्धि का पालन नहीं करते हैं।
तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले राज्य भर में “दुआरे-दुआरे सरकार” अभियान शुरू की हैं। भाजपा ने एक ने भी “आर नाय अन्याय” अभियान शुरू की है। उन्होंने कहा हाथरस कांड में पुलिस मारे गए हैं। भाजपा सरकार ने दिल्ली में 53 लोगों की हत्या की है। फिरहाद ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने गुजरात में 2,000 लोगों की जान ली है। पूरे भारत में दंगे शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से “दुआरे-दुआरे सरकार” अभियान शुरू हुई है। विपक्ष ने इसकी कल्पना भी नहीं की होगी। यही वजह है कि वे हिंसा कर रहे हैं।
“दुआरे-दुआरे सरकार” कार्यक्रम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की कई परियोजनाओं से राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। बंगाल के लोग आज “दुआरे-दुआरे सरकार” स्वास्थ्य परियोजना के तहत आज लोग उसका लाभ उठा रहे हैं।” मुख्यमंत्री की विकासगामी योजना के तहत “दुआरे-दुआरे सरकार” अभियान कैंप चेतला अग्रणी क्लब में शनिवार को शुरू हुआ। बंगाल के लोगों को स्वास्थ्य साथी कार्ड पर मुफ्त इलाज मिलेगा। बंगाल स्वास्थ्य साथी कार्ड मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा निजी अस्पतालों में पैसे के साथ स्वास्थ्य साथी परियोजना कार्ड बंद कर रही है। उन अस्पतालों के लाइसेंस बंद कर दिए जाएंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply