03/10/2020,12:19:56 PM.
|
कोलकाताहिदी.कॉम
कोलकाताः उत्तर प्रदेश के हाथरस काड की राजनीतिक आंच अब पश्चिम बंगाल भी पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को तृणमूल सांसद डेरेक ओ ब्रायन और अन्य पार्ट सांसदों के साथ यूपी पुलिस के दुर्व्यवहार के विरोध में पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बनर्जी आज शाम को कोलकाता की सड़कों पर उतरने जा रही हैं।
ममता बनर्जी ने शुक्रवार को अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की थी। उसी दौरान यह खबर आई कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित पीड़िता के परिजनों से मिलने जा रहे डेरेक ओ ब्रायन और अन्य सांसदों को ना सिर्फ रोक दिया गया है बल्कि पुलिस द्वारा उनसे बदसलूकी भी की गई है। बैठक के दौरान ही ममता ने शनिवार शाम को कोलकाता की सड़कों पर घटना के विरोध में उतरने का फैसला किया। साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं को यह भी निर्देश दिया कि वे भी अपने जिले में ब्लॉक स्तर पर यूपी पुलिस के दुर्व्यवहार और कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन करें।
ममता बनर्जी कोलकाता की सड़कों पर शनिवार अपराह्न चार बजे या उसके बाद यूपी पुलिस के दुर्व्यवहार के विरुद्ध सड़कों पर उतरेगीं। उनका जुलूस बिरला तारामंडल से शुरू होकर मेयो रोड की गांधी मूर्ति तक जायेगा। ममता का यह जुलूस एक तरह से भाजपा के खिलाफ विधानसभा चुनाव की तैयारी है (फाइल फोटो)।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply