25/12/2020,3:47:53 PM.
|
हावड़ाः भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उत्तर हावड़ा के वार्ड नंबर 10 के बूथ नंबर 108 के नन्दीबगान इलाके में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव अच्युता नन्द दीपक के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर प्रमोद कुमार गुप्ता ने वाजपेयीजी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में अच्युता नंद दीपक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी हर भारतीय के दिलों में हमेशा मौजूद रहेंगे। उनके विचार देश के विकास में योगदान देने के लिए हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। युवा मोर्चा के पूर्व ज़िला सचिव आनन्द तिवारी ने वाजपेयीजी के जीवन पर रोशनी डालते हुए कहा कि वाजपेयीजी के आदर्श व नीतियां देश को विकास व एकता की राह पर सर्वदा आगे ले जाएगी। उन्होंने युवाओं से अटलजी के आदर्शों व विचारों को आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस कार्यक्रम में श्री मनीष पाण्डेय, संतोष गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी, अजय पोद्दार, उदय मिश्रा, अभिजीत मुखर्जी, राजू पासवान, रवि पासवान, गौरव पासवान, तरूण मिश्रा, मंगल दास, सोनू प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
भाजपा युवा मोर्चा हावड़ा के द्वारा श्रद्धेय अटल जी की जन्मजयंती मनाना, महापुरुष में उनकी दृढ़ आस्था का परिचायक है।अटल जी का व्यक्तित्व इटन व्यापक है कि “समग्रता” उसमे समाहित है।बारम्बार नमन है ऐसे महापुरुष को जिन्होंने भारतभूमि की सेवा की।🙏🙏