17/10/2020,9:05:12 PM.
|
पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर टला बड़ा हादसा
पटना (एजेंसी)। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में लगे भाजपा के बड़े नेता शनिवार की शाम बाल-बाल बच गये। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का हेलिकॉप्टर राजधानी पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। उनके साथ बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और जल संसाधन मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता संजय झा भी हेलिकॉप्टर में मौजूद थे।
भाजपा के दोनों नेता कैमूर जिले भभुआ और चेनारी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। वहां से लौटने के क्रम में पटना हवाईअड्डे पर जब उनका हेलिकॉप्टर लैंड करने लगा तब हेलिकॉप्टर के ब्लेड (पंखे) दीवार से टकरा गये। इस दौरान चिंगारी भी निकली और हेलिकॉप्टर का संतुलन बिगड़ गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और हेलिकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा लिया। हेलिक़ॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply