24/10/2020,11:06:32 AM.
|
एजेंसी: भारत को क्रिकेट विश्व कप विजेता बनाने वाले कप्तान कपिल देव को शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसकी जानकारी आम होने के बाद कपिल देव चाहने वालों से लेकर उनके साथी खिलाड़ी दुवाएं मांगने शुरू कर दिए थे।
फिलहाल कपिल देव की सेहत में काफी सुधार दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी खुद कपिल देव ने दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि उनकी सेहत पहले से बेहतर है। सोशल मीडिया पर स्टोरी शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि आप सभी के प्यार व दुवाओं का धन्यावाद देता हूं। कहा, मैं अब स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। आप लोगों की शुभकामनाओं से मैं अभिभूत हूं।
बता दें कि कपिल देव को कल रात सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था , जहां उनकी सर्जरी की गई और अब वह स्वस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि जैसे ही कपिल देव की सेहत खराब होने की खबर मिली तो क्रिकेट जगत के तमाम दिग्गज उनकी सेहत के लिए दुआएं मांगने लगे। उनके लिए सचिन, सहवाग, विराट कोहली से लेकर अन्य क्रिकेटरों ने सलामती ट्वीट शेयर किए।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply