06/07/2020,5:17:33 PM.
|
सिलीगुड़ी (एजेंसी)। सिलीगुड़ी नगर निगम की प्रशासकीय समिति के चेयरमैन और सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य कोरोना की सफल चिकित्सा के बाद माटीगाड़ा के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल से छुट्टी पाकर सोमवार दोपहर अपने घर लौट गए है। फिलहाल डॉक्टरों के निर्देशानुसार अशोक भट्टाचार्य अगले 14 दिनों के लिए होम एकांतवास में रहेंगे। वहीं घर लौटने से पहले नर्सिंग होम से सीधा माकपा पार्टी कार्यालय अनिल विश्वास भवन पहुंचे, जहां पार्टी के सदस्यों ने फूल देकर अशोक भट्टाचार्य का स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले अशोक भट्टाचार्य की तबीयत बिगड़ने पर कोरोना की जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वही दूसरी बार जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें माटीगाड़ा के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इस बीच उनका शारीरिक स्थिति बिगड़ने की खबर भी रह-रहकर मिल रही थी। जिसके बाद कोलकाता के चिकित्सकों के देखरेख में इलाज शुरू किया गया। इस दौरान चौथा रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद सोमवार को उन्हें नर्सिंग होम से छुट्टी दे दी गई है। छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचे अशोक भट्टाचार्य ने शहरवासियों से अपील की है वे सजग रहें। सतर्क रहें। कोरोना सुरक्षा का सभी नियमों का पालन करें।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply