25/12/2020,11:21:47 AM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
अधिकतम तापमान भी 25.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। कोलकाता के अलावा पूरे राज्य में तापमान में इसी तरह से गिरावट दर्ज की गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास है जिसके कारण यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कूचबिहार और कालिमपोंग में तापमान तीन से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है जिसके कारण यहां कड़ाके की ठंड पहले से ही पड़ रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि नए साल की शुरुआत में पूरे बंगाल में ठंड और अधिक बढ़ेगी। शाम ढलते ही कोहरा छाया छा जा रहा जिसके कारण दृश्यता कम है। फिलहाल कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। हालांकि आसमान साफ रहेगा।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply