03/12/2020,8:38:49 PM.
|
कोलकाता: भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने तृणमूल नेताओं के गाड़ी, बंगले नीलाम करवाने की चेतावनी दी है। गुरुवार सुबह कोलकाता स्थित इकोपार्क में प्रात: भ्रमण के बाद चाय पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस नेताओं के पास इतने बड़े-बड़े मकान और कीमती गाडियां कहां से आई? गाड़ियां और नीले- सफेद रंग के मकान खरीदने के लिए रूपये कहां से आते हैं? ये सब बेईमानी के रूपये हैं। पंचायत से या फिर सिंडिकेट के रूपये हैं।
घोष ने कहा कि भ्रष्टाचार कर लिये गये गाड़ी-बंग्ले मई महीने के बाद उपयोग नहीं करने देंगे। बड़ी बड़ी गाडिया नीलाम हो जायेगी। फिर सभी तृणमूल नेताओं को साइकिल की सवारी करनी होगी।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply