दुर्घटनाग्रस्त हुई सांसद भाजपा अर्जुन सिंह की‌ गाड़ी, बाल बाल बची जान

21/10/2020,4:59:54 PM.

कोलकाताः उत्तर 24 परगना के हिंगलगंज में मारे गए भाजपा कार्यकर्ता के घर जाने के दौरान रास्ते में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह की गाड़ी बड़ी दुर्घटना का शिकार हुई है। इसमें अर्जुन सिंह की जान तो बाल-बाल बच गयी है लेकिन उनकी सुरक्षा में तैनात तीन कमांडो जख्मी हुए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना मिनखा पुलिस स्टेशन के बाली हाट के पास हुई।

घटना के बाद अर्जुन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आज हिंगलगंज में टीएमसी के गुंडों के हाथों मारे गए बीजेपी के बूथ उपाध्यक्ष रवीन्द्र नाथ मंडल के घर जाने के दौरान मिनाखा में दुर्घटना घटी। माँ दुर्गा की कृपा से मैं और मेरे सुरक्षाकर्मी सभी सुरक्षित हैं, मेरे शुभेच्छुओं को बहुत बहुत धन्यवाद।

इस बीच, घटना की खबर मिलने पर मिनखा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि तेज रफ्तार वाहन का पिछला पहिया अचानक फट गया और सड़क के किनारे एक तालाब में पलट गया। उस समय अर्जुन सिंह के अंगरक्षक कार में थे। उन्हें सिर और पैर में चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें भोजेरहाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। हालांकि सांसद अर्जुन सिंह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। खबर मिलते ही सांसद सौमित्र खान और डॉ. सुभाष सरकार भी मौके पर पहुंचे। वे भी उस प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे जो हिंगलगंज जा‌ रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *