25/06/2020,5:51:12 PM.
|
कोलकाताः केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को वर्चुअल जनसंपर्क रैली के पहले गुरुवार को ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना हिटलर की तानाशाही से की है। शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे प्रधान की वर्चुअल जनसंपर्क रैली होगी। वह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से सोशल मीडिया के माध्यम से सभा को संबोधित करेंगे, जबकि प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
शुक्रवार को रैली के पूर्व धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार को वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए उनकी तुलना हिटलर की तानाशाही से की है। उन्होंने कहा, “क्या वह तानाशाह हैं? हिटलर हैं? क्या सोचती हैं ममता दीदी ? क्या सोचती हैं खुद अपने बारे में। जो बंगाल देश की धरोहर है। बंगाल ने अनेक क्रांति का सृजन किया है। प्रजातंत्र के लिए, मानवीय मूल्यबोध के लिए, बंगाल की धरती एक पवित्र भूमि, हम सभी भारतीयों के लिए है। क्या प्रजातंत्र में भाजपा प्रचार नहीं कर सकती ? नरेंद्र मोदी प्रचार नहीं कर सकते ? जय श्री राम नहीं बोल सकते ? भारत माता की जय नहीं बोल सकते? बंदे मातरम नहीं बोल सकते। क्या चाहती हैं ममता दीदी ?
प्रधान की वर्चुअल रैली का प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से किया जायेगा। बंगाल में सर्वप्रथम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वर्चुअल रैली करके ममता बनर्जी को चुनौती देकर कहा था कि 2021 के विधानसभा चुनाव में बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। शाह के बाद बुधवार को भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने वर्चुअल सभा की थी। बंगाल में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद व केंद्रीय भारी उद्योग व लोक उद्यम राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल की वर्चुअल रैली प्रस्तावित है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply