18/01/2021,5:36:08 PM.
|
कोलकाताः सोमवार को नंदीग्राम में जनसभा करने पहुंची ममता बनर्जी के खिलाफ “ममता बनर्जी गो बैक” के पोस्टर लगे हैं। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इन तस्वीरों को ट्वीट किया है।
सोमवार सुबह उन्होंने ट्विटर पर ममता बनर्जी के नारे लिखी हुई एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि ममता बनर्जी गो बैक के पोस्टर नंदीग्राम में उनके कार्यक्रम से पहले जगह-जगह लगाए गए हैं। अतीत में 2007 में ममता बनर्जी ने यहां प्रस्तावित इकोनामिक जोन के खिलाफ एक आंदोलन का नेतृत्व किया था जहां पुलिस फायरिंग में 14 किसानों की मौत हुई थी। उन्होंने लोगों से यहां विकास का वादा किया था लेकिन कुछ नहीं हुआ।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply