बैरकपुर में भाजपा के जुलूस पर हमला, अर्जुन सिंह ने लगाया तृणमूल पर आरोप

18/07/2020,7:26:16 PM.

कोलकाताहिंदी.कॉम

कोलकाताः भाजपा ने आरोप लगाया है कि उसके जुलूस पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं। भाजपा का यह भी आरोप है कि पुलिस ने भी तृणमूल कांग्रेस की तरफ से काम करते हुए उसके कार्यकर्ताओं को परेशान किया है।

बैरकपुर के सांसद अर्जुन सिंह के नेतृत्व में आज भाजपा द्वारा चक्रवाती तूफान अंफन के पीड़ितों के साथ हो रहे भेदभाव और भ्रष्टाचार को लेकर जगतल में एक विरोध रैली निकाली गई थी। भाजपा का आरोप है कि जुलूस पर तृणमूल समर्थकों ने हमला किया जिसमें कई लोग घायल हो गये हैं। सांसद अर्जुन सिंह ने कहा है कि हमले में कई लोग घायल हुए हैं। उनके मोबाइल फोन छीन लिये गये हैं। यहां तक उनकी गाड़ियों को भी छीन लिया गया है।

इस घटना के विरोध में भाजपा द्वारा बाद में दोगाछिया मोड़ पर पथावरोध भी किया गया जिससे वाहनों की आवाजाही पर असर पड़ी है।

मालूम हो कि कल ही अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया था कि पुलिस उनके आवास पर जाकर जबरदस्ती छानबीन करना चाहती है जबकि उसके पास सर्च वारंट नहीं था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि तृणमूल कांग्रेस के इशारे पर पुलिस उनका और बेटे समेत परिवार का एनकाउंटर करना चाहती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *