27/06/2020,8:36:22 PM.
|
कोलकाताः एक बार फिर पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 2 दिनों से 24 घंटे के दौरान पॉजिटिव होने वालों की संख्या 500 के पास रह रही है।
शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि एक दिन में 521 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इसकी वजह से पीड़ित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 16711 पर पहुंच गई है। इधर 24 घंटे में 254 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 10,789 पर पहुंची है। एक दिन में 13 लोगों की मौत हुई है और मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 629 हो गई है। फिलहाल 254 की बढ़त के साथ एक्टिव लोगों की कुल संख्या बढ़कर 5293 पर पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रिकवरी रेट गिरकर 65 से 64.56 फीसदी पर पहुंची है। 24 घंटे के दौरान कुल 9548 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। अब तक कुल 458,343 लोगों के सैंपल जांच किए जा चुके हैं जिनमें से 3.65 फीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि जून महीने के दूसरे और तीसरे सप्ताह में राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या तेजी से बढ़ गई थी। रिकवरी रेट में भी सुधार हुआ था और एक्टिव लोगों की संख्या भी घट रही थी। लेकिन अब एक बार फिर यह संख्या बढ़ने लगी है जो चिंता का सबब है। फिलहाल 50 लैब में कोरोना सैंपल जांच किए जा रहे हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply