28/07/2020,7:25:18 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में पिछले हफ्ते से सप्ताह में संपूर्ण लॉकडाउन हो रहा था। राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने लिए यह फैसला किया था। अब सप्ताह में दो दिन के लॉकडाउन को पूरे अगस्त माह तक बढ़ा दिया गया है। जुलाई में अभी तक तीन दिन संपूर्ण लॉकडाउन हो चुके हैं अब अगला लॉकडाउन कल यानी बुधवार को होगा।
मुख्यमंत्री ममता बनजी ने मंगलवार की शाम एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अगस्त माह में सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन की प्रक्रिया जारी रहेगी। पूरे माह में कुल नौ दिन संपूर्ण लॉकडाउन होगा। अगस्त में दो तारीख को पहला लॉकडाउन होगा। आखिरी लॉकडाउन 31 अगस्त होगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक अगस्त के जिन दिनों में लॉकडाउन होगा, वे दिन हैं- 2, 5, 8, 9, 16, 17, 23, 24 व 31। इन लॉकडाउन के दिनों में अभी तक जिस तरह की पाबंदिया चल रही थीं, उसी तरह से जारी रहेंगी। वहीं जो सेवाओं में छूट मिल रही थी, वे भी मिलती रहेगी। वहीं ट्रेनें और विमान सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि फिलहाल 31 अगस्त तक सभी शिक्षण संस्थाएं पहले की तरह ही बंद रहेंगे। लेकिन अगस्त महीने में कोरोना परिस्थिति ठीक होती है तो 5 सितंबर यानी शिक्षक दिवस से स्कूल व शिक्षण संस्थाएं खोलने पर विचार किया जाएगा। लेकिन तब भी एक-एक दिन बाद कर स्कूल खुलेंगे।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply