16/08/2020,8:35:56 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः भारत के पूर्व टेस्ट ओपनर बल्लेबाज और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री 73 वर्षीय चेतन चौहान का देहांत हो गया है। वह कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उनकी मौत का कारण कॉर्डियक अरेस्ट बताया गया है।
उत्तर प्रदेश में होम गार्ड मंत्री चेतन चौहान जुलाई में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। पहले उनका लखनऊ में ही इलाज हुआ लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया। शुक्रवार से उनकी स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई थी। वह किडनी व ब्लड प्रेस के भी शिकार हो गए। रविवार अपराह्न करीब साढ़े चार बजे उन्हें गंभीर कॉडियक अरेस्ट हुआ। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने के तमाम कोशिश की लेकिन असफल रही। चेतन चौहान के भाई ने कहा कि मेरे बड़े भाई एक बेहतरीन लड़ाई के बाद हमें छोड़ गए। मैं उन लोगों का शुक्रिया अदा करते हूं जिन्होंने उनके ठीक होने के लिए दुआएं कीं।
चौहान भाजपा के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव जीते और सांसद रहे। वह देश में सुनील गावस्कर के साथ पारी की शुरुआत करने वाले सफल बल्लेबाज के तौर पर याद किया जाते हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट जीवन में भारत के लिए 40 टेस्ट खेले और 31.57 के औसत से कुल 2084 रन बनाए थे। उन्होंने सात एकदिवसीय मैच भी खेले थे।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply