20/07/2020,12:22:36 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः देश में कोरोना वायरस का घोड़ा बेलगाम दौड़ रहा है और सारे-के-सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। यह पहली बार है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के मामले 40 हजार के पार चल गये हैं। वहीं देश में संक्रमण के मामले अब 11 लाख को पार कर गये हैं। भारत दुनिया में कोरोना संक्रमण के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर है।
सोमवार की सुबह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 40,425 नए पॉजिटिव मामले आए हैं। इतनीा बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले आने से देश में संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 11,18,043 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में और 681 लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 27,497 हो गई है। कोरोना से सर्वाधिक मौत के मामले में भारत दुनिया का आठवां देश है। अमेरिका में सबसे अधिक मौतें हुई है जबकि ब्राजील दूसरे स्थान पर है। उसके बाद ब्रिटेन, मैक्सिकों, इटली, फ्रांस व स्पेन हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply