मंत्री का आरोप, दुवारे-दुवारे सरकार अभियान को लेकर लोगों को भ्रमित कर रही भाजपा

06/12/2020,11:48:13 AM.

 

कोलकाता: राज्ये के श्रममंत्री मलय घटक ने आरोप लगाया है कि आम लोगों के कल्याण के लिए सरकार ने बहुप्रतिक्षित अभियान ”द्वारे सरकार” शुरू किया है। लेकिन इसके खिलाफ भाजपा लोगों को भड़काने का प्रयास कर रही है। हालांकि, भाजपा की ओर से इस आरोप को खारिज किया है।

उऩ्होंने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने में सहायता के लिए चलाए जाने वाले ”द्वारे सरकार” कार्यक्रम के तहत राज्यभर में 759 शिविर लगाए जा रहे हैं। अब तक इस योजना में लाखों लोग अपना नाम पंजीकरण करा चुके हैं।

हालांकि, भाजपा की तरह कुछ राजनीतिक दलों के नेता समस्या उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोगों को भ्रमित करने उन्हें भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा को कुछ भी अच्छाई दिखाई नहीं दे रहा है। मंत्री ने कहा कि दरअसल, भाजपा नहीं चाहती है कि जनता को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले।’ वहीं, तृणमूल कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश मजूमदार ने कहा कि भगवा दल के कार्यकर्ता द्वारे सरकार अभियान में किसी तरह की बाधा पहुंचाने में शामिल नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि इसको लेकर तूणमूल कांग्रेस में ही अदरुनी कलह है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि द्वारे सरकार कार्यक्रम अगले साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव से पहले तूणमूल कांग्रेस की ‘प्रचार की कवायद’ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *