23/06/2020,11:30:04 AM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण के हालात में लगातार एक सप्ताह तक सुधार दर्ज किए जाने के बाद आखिरकार अब एक बार फिर संक्रमण बेकाबू होने लगा है। मूल रूप से मालदा और पश्चिम मेदिनीपुर जिले में संक्रमण तेजी से बढ़ा है।
राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सोमवार रात तक मालदा जिले में कुल 435 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 46 लोग पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव हुए हैं। हालांकि राहत वाली बात यह है कि जिले में अभी तक किसी की मौत इस बीमारी की वजह से नहीं हुई है। 282 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं और 153 लोग फिलहाल विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। पिछले 24 घंटे में 62 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं जिसकी वजह से जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
मालदा की तरह पश्चिम मेदिनीपुर में भी हालात बेकाबू होते दिख रहे हैं। हैं। यहां अभी तक 338 लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 272 लोग स्वस्थ हुए हैं। बाकी 63 विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। संक्रमण के मामले में अभी भी राजधानी कोलकाता टॉप पर है। यहां 4734 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। पिछले 24 घंटे में 81 लोग पॉजिटिव हुए हैं जबकि 27 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 2394 है। 336 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहां 7 लोग मारे गए हैं। अभी 2004 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में कोरोना की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 14 हजार के पार हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या 559 पर पहुंच गई है। हालांकि रिकवरी रेट 60 फीसदी के पार है, जिसकी वजह से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही हालात सामान्य होंगे।।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply