19/11/2020,8:56:37 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक फैक्ट्री में विस्फोट की वजह से पांच लोगों की मौत और चार अन्य गंभीर रूप से घायल होने के मामले पर राजनीति गरम गई है।
भाजपा के महासचिव व प्रदेश भाजपा के केंद्रीय प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया कि मालदा जिले में प्लास्टिक कारखाने में हुए विस्फोट में पांच लोग मारे गए। यह घटना सुजापुर इलाके की है। कहने को ये प्लास्टिक फैक्ट्री थी, पर कहा जा रहा है कि यहां विधानसभा चुनाव के लिए बम बन रहे थे। पुलिस यदि ईमानदारी से छानबीन करे तो इसका कनेक्शन तृणमूल से निकलेगा।
उल्लेखनीय है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी इस विस्फोट की निष्पक्ष जांच की मांग कर चुके हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply