19/12/2020,1:24:54 PM.
|
कोलकाता: मैं बंगाल में गंदी राजनीति करने वाले लोगों को बताना चाहूंगा कि खुदीराम बोस बंगाली स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे, वे एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। शाह ने कहा कि भारत हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को कभी नहीं भूल सकता। खुदीराम बोस उनमें से एक थे। वह सिर्फ 18 साल के थे जब उन्होंने अंग्रेजों से साथ लड़ाई की।
यह बातें दो दिवसीय बंगाल दौरे पर मेदिनीपुर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह ने कही। कोलकाता से विशेष हेलीकॉप्टर से मेदिनीपुर पहुंचे। यहां उऩ्होंने खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अमित शाह ने कहा कि उन्हें शहीद खुदीराम बोस के जन्मस्थान की मिट्टी पर लगाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मेदिनीपुर में शाह ने सिद्धेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे। मिली जानकारी के अनुसार यहां से अमित शाह एक किसान के घर जाएंगे और उनके यहां ही दोपहर का भोजन करेंगे।
इधर पार्टी सूत्रों की माने तो शुभेंदु अधिकारी आज अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे। अमित शाह पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस दौरान वहां शुभेंदु अधिकारी और अन्य टीएमसी के बागी नेताओं की मौजूद रहने की खबर है। इसके पहले कोलकाता के स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पहुंचे अमित शाह ने अपने बंगाल दौरे के कार्यक्रम की शुरूआत की।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply