10/08/2020,4:47:54 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः केंद्र में मोदी सरकार के नंबर दो मंत्री अमित शाह समेत चार केंद्रीय मंत्रियों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद अब भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुखर्जी ने स्वयं इसकी जानकारी एक ट्वीट के जरिये दी है।
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि वह अन्य संबंध में अस्पताल में गए थे। लेकिन जांच के दौरान मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। उन्होंने अपील की है कि जो लोग एक सप्ताह के अंदर उनके संपर्क में आए हैं वे स्वयं एकांतवास में चले जाए और कोरोना टेस्ट भी कराएं। मालूम हो कि मुखर्जी ह्यदय संबंधी बीमारी से पीड़ित हैं। इसलिए उन्हें नियमित अस्पताल जाकर डॉक्टरों से चिकित्सा परामर्श लेना पड़ता है।
On a visit to the hospital for a separate procedure, I have tested positive for COVID19 today.
I request the people who came in contact with me in the last week, to please self isolate and get tested for COVID-19. #CitizenMukherjee— Pranab Mukherjee (@CitiznMukherjee) August 10, 2020
मालूम हो कि मोदी सरकार में सबसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके बाद पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी पॉजिटिव पाए गए। ये दोनों गुरुग्राम के मेदांता में इलाजरत हैं। एक दिन पहले और दो केंद्रीय मंत्रियों कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल के भी संक्रमित होने की खबर आई।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply