30/03/2020,6:58:50 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः लॉकडाउन लागू होने से देशभर में लोगों को घर में बैठना पड़ रहा है। इससे लोगों ने बोरियत दूर करने के लिए दूरर्दशन के पुराने हिट सीरियल चालू करने की मांग की। इस मांग पर सूचना और प्रशासण मंत्रालय के आदेश के बाद दूरदर्शन ने महाभारत और रामायण दिखाना शुरू कर दिया है। लेकिन लोगों ने एक अन्य लोकप्रिय सीरियल शक्तिमान को चालू करने की मांग की थी। अब खबर है कि बच्चों में लोकप्रिय यह सीरियल भी चालू होने जा रहा है।
1997 में शुरू हुए शक्तिमान के निर्माता और निर्देशक मुकेश खन्ना ने स्वयं दर्शकों को बताया है कि जल्द ही शक्तिमान लौट रहा है। यह रविवार को दिखाया जायेगा। हालांकि उन्होंने इसकी तारीख और समय नहीं बताया है। सीरियल में शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने टि्वटर पर एक संदेश जारी कर कहा है कि 130 करोड़ भारतीयों के पास यह फिर से मौका है कि हम मिलकर शक्तिमान को दूरदर्शन पर देखेंगे। जल्द ही इसकी घोषणा की जायेगी। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा है कि एक दिन में देश के दो महाकाव्यों ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ को देखना लॉकडाउन में रह रहे 135 करोड़ भारतीय लोगों के लिए खुशी की बात है। घर पर रहें और इसका आनंद उठाएं। इससे अच्छी खबर हो नहीं सकती। लेकिन ‘शक्तिमान’ के प्रशंसकों के लिए भी अच्छी खबर ला रहा हूं। ‘शक्तिमान’ भी जल्द आने जा रहा है।
130 crore Indians will together get the opportunity to watch Shaktiman on DD once again. Wait for the announcement. pic.twitter.com/MfhtvUZf5y
— Mukesh Khanna (@actmukeshkhanna) March 29, 2020
गौरतलब है कि टि्वटर पर महाभारत और रामायण के साथ शक्तिमान के पुनर्प्रसारण के लिए बकायदा लोगों ने अभियान चलाया था। बताया गया है कि कुछ और पुराने शो भी चालू किये जायेंगे।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply