27/04/2020,7:25:51 PM.
|
कोलकाताः कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु किए गए लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित करने और नागरिकों की सुविधाएं बहाल करने में कोलकाता पुलिस के प्रयासों की सराहना सौरव गांगुली ने की है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के वर्तमान अध्यक्ष गांगुली से मिली सराहना के बाद कोलकाता पुलिस गदगद है।
आयुक्त अनुज शर्मा ने गांगुली को इसके लिए आभार जताया है। दरअसल गत शनिवार को कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने ट्विटर पर पुलिस नाका बंदी, नाका चेकिंग और सतर्कता की कई तस्वीरें साझा की थी। उन्होंने लिखा था कि लॉकडाउन पालन कराने के लिए कोलकाता पुलिस दिन रात एक कर काम कर रही है। इसी पोस्ट पर सौरव गांगुली ने रिट्वीट किया और कोलकाता पुलिस को शहर में सुविधाएं सुनिश्चित करने और पाबंदियों का पालन करवाने के लिए धन्यवाद जताया। इसके बाद कोलकाता पुलिस आयुक्त अनुज शर्मा ने सौरभ गांगुली को इसके लिए आभार जताया है और लिखा है कि धन्यवाद सौरव गांगुली। आपके द्वारा मिली प्रशंसा से कोलकाता पुलिस के जवानों को प्रेरणा मिलेगी। वे और भी सक्रिय होकर काम करेंगे।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply