26/12/2020,10:45:41 AM.
|
कोलकाताः महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में इस साल के अंत तक सर्दी का सितम जारी रहने वाला है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शनिवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है।
इसमें बताया गया है कि इस दिन कोलकाता में न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 25.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल चार-पांच दिनों तक इसी तरह से सर्दी पड़ेगी। इसके अलावा सूर्य ढलते ही कोलकाता समेत पूरे राज्य में कोहरे की धुंध छा रही है।
इसके कारण दृश्यता घटकर 100 मीटर से भी कम हो गई है। इस वजह से वाहन चालकों को कम से कम गति में वाहन चलाने की हिदायत दी गई है। उत्तर बंगाल के पांच जिलों अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार, कलिमपोंग और जलपाईगुड़ी में तापमान तीन से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है जिसके कारण यह कड़ाके की ठंड पहले से ही पड़ रही है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply