04/12/2020,9:14:31 PM.
|
कोलकाताः पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस सुपर का तबादला किया गया है। शुक्रवार को पूर्व मेदिनीपुर के पुलिस सुपर सुनील कुमार यादव का डाबग्राम आरएएफ बटालियन कमांडेंट के पद पर तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह हावड़ा के उपायुक्त प्रवीण प्रकाश को नियुक्त किया गया है। शुक्रवार शाम गृह विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि शुभेंदु ने पार्टी नेतृत्व को पहले ही सूचित कर दिया था कि वह तृणमूल के साथ काम नहीं करेंगे। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही हैं कि शुभेंदु अधिकारी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे या अपनी खुद की पार्टी बनाएंगे। रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में अपनी स्थिति स्पष्ट करेंगे। इस बीच, सत्ताधारी दल ने पुलिस सुपर को स्थानांतरित करके प्रशासनिक रूप से शुभेंदु से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply