14/11/2020,12:51:37 PM.
|
नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद समेत तमाम संसद सदस्यों और पूर्व संसद सदस्यों ने शनिवार को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती के अवसर पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
लोकसभा की महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव और लोकसभा सचिवालय में सचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विशिष्टजनों को लोकसभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भेंट की गई।
भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ एस. राधाकृष्णन ने 05 मई,1966 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र का अनावरण किया था।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply