13/07/2020,7:36:09 PM.
|
चंदननगरः सोमवार को कोरोना से हुगली जिले में कार्यरत डिप्टी मजिस्ट्रेट देवदत्ता राय (38) की मौत हो गई। वे चंदननगर महकमा कार्यालय में कार्यरत थीं। महकमा कार्यालय में तीसरे तले पर उनका कार्यालय था।
सूत्रों के अनुसार गत एक जुलाई को देवदत्ता राय बुखार और श्वांस कष्ट की शिकायत के साथ श्रीरामपुर के श्रमजीवी अस्पताल में भर्ती हुई थीं। सोमवार सुबह उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गयी और अस्पताल में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
सोमवार को जैसे ही डिप्टी मजिस्ट्रेट देवदत्ता राय के मौत की खबर चंदननगर पहुंची, चंदननगर महकमा कार्यालय को बंद कर दिया गया और उसे सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया गया। चंदननगर महकमा कार्यालय में सोमवार को सभी कार्य बंद रहे। इस घटना से पूरे जिले में शोक की लहर है।
Rishikesh Prasad <[email protected]>
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply