10/07/2020,7:00:39 PM.
|
कौलकाताः उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या करने वाले गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर सवाल खड़ा किया है। पार्टी ने यूपी को “मुठभेड़ राज” की संज्ञा दी है ।
तृणमूल कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद महुआ मोइत्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘‘मुठभेड़ राज’’ में ‘‘जिस चीज की हत्या’’ हुई है वह है न्याय। मोइत्रा ने शुक्रवार को ट्वीट किया,‘‘ न्याय देना अदालत का काम है और आरोपियों को सौंपना पुलिस का काम है। यह स्तब्ध करने वाला है कि भाजपा शासन में भारत दोनों के बीच भ्रम की स्थिति है।’’
गौरतलब है कि कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे शुक्रवार सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में मारा गया। दावा है कि उज्जैन से कानपुर लाते समय रास्ते में एक गाड़ी पलट गई थी, जिसके बाद विकास दुबे ने पुलिसकर्मी का राइफल छीन लिया था और फायरिंग करते हुए फरार हो रहा था। बचाव में पुलिसकर्मियों ने फायरिंग की थी जिसकी वजह से वह ढेर हो गया।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply