20/07/2020,4:53:52 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः अनुच्छेद 370 पर लोकसभा में जोरदार भाषण देकर देश का ध्यान खिंचने वाले भाजपा के युवा नेता और लद्दाख के सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को भाजपा ने बड़ा इनाम दिया है। पार्टी ने उन्हें लद्दाख केंद्र शासित यूनिट का अध्यक्ष बनाया है।
जामयांग सेरिंग नामग्याल 2019 के लोकसभा चुनाव में लद्दाख से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत कर सांसद बने थे। चुनाव के बाद इस युवा नेता की तरफ लोगों का ध्यान कम ही गया। लेकिन जब जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया और लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया तो नामग्याल ने इसके पक्ष में खुलकर अपने विचार रखे थे। लद्दाख के लोग पहले से ही केंद्र शासित प्रदेश की मांग कर रहे थे। जब जम्मू-कश्मीर से जुड़ा अनुच्छेद 370 हटाने संबंधी अध्यादेश संसद में पेश किया गया तो भाजपा ने लद्दाख का प्रतिनिधित्व करने वाले जामयांग सेरिंग नामग्याल को भी लोकसभा में बोलने का मौका दिया।
नामग्याल ने एक मजे हुए अनुभवी नेता की तरह संसद में अपनी बातें रखीं। उन्होंने बताया कि किस तरह जम्मू-कश्मीर के शासन में लद्दाख के लोगों का शोषण किया जा रहा है और उन्हें जरूरी विकास सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है। यह भी बताया कि केंद्र शासित बनने से लद्दाख का क्या-क्या फायदा होगा। उनके इस भाषण ने उन्हें पूरे में प्रसिद्ध कर दिया। अब भाजपा ने उन्हें लद्दाख का पार्टी अध्यक्ष बना दिया है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply