08/08/2020,11:33:35 AM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में आज से फिर से संपूर्ण लॉकडाउन लागू है। इसके तहत जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियां बंद हैं। लॉकडाउन की वजह से कोलकाता की सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। वहीं राज्य के जिलों में भी लॉकडाउन से जन-जीवन ठप है।
पिछले दिनों के लॉकडाउन की तरह ही आज भी कोलकाता में कोलकाता पुलिस काफी सक्रिय है और रास्ते पर निकले लोगों से सख्ती से पूछताछ कर रही है। गाड़ियों को रोककर उसके बारे में जानकारी ली जा रही है। कोलकाता की तरह विभिन्न जिलों से भी ऐसी ही तस्वीरें आ रही हैं।
शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 89,666 हो गई है जबकि अबतक राज्य में इससे 1,954 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों राज्य में कोरोना मामलों की संख्या निरंतर बढ़ रही है।
मालूम हो कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पिछले महीने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को रोकने के लिए प्रति सप्ताह दो दिन का संपूर्ण लॉकडाउन का नियम लागू किया था। इसके तहत जुलाई में तीन दिन संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। अगस्त में इसे जारी रखने की घोषणा की गई थी। पिछली पांच तारीख के बाद आज फिर से लॉकडाउन लगाया गया है। आने वाले दिनों और पांच दिन लॉकडाउन किया जायेगा। अगस्त की अगली तारीखों 20,21,27,28 व 31 तारीख को संपूर्ण लॉकडाउन का पालन किया जायेगा।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply