11/08/2020,7:50:59 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि राज्य को जो केंद्र से बकाया राशि मिलनी है, उसका जल्द भुगतान किया जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि इस विकट परिस्थिति में राज्य को केंद्र से कोई मदद नहीं मिल रही है।
ममता ने यह मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित 10 राजयों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई बैठक की है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि हमारी सरकार को कोविड-19 से लड़ाई में काफी पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं इसलिए हमें तत्काल मदद की दरकार है। उन्होंने कहा कि हमें जीएसटी क्षतिपूर्ति के तौर पर 4135 करोड़ रुपये मिलने हैं। इसके साथ ही राज्य सरकार विभिन्न मदों में केंद्र से 53 करोड़ पाता है। कई बार इस संबंध में केंद्र से मांग की गई लेकिन भुगतान नहीं किया जा रहा है।
ममता ने कहा कि कोरोना संकट से जूझते हुए राज्य सरकार का खर्च काफी बढ़ गया है। सरकारी आय कम हो गई है। हमें चिकित्सा सुविधाओं समेत अन्य कई जरूरी खर्च करने पड़ रहे हैं। इसलिए अभी ज्यादा रुपये की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से तत्काल मदद देने की अपील की।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply