17/08/2020,11:48:54 AM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः कोरोना से युद्ध के लिए दुनिया भर में वैक्सीन के अनुसंधान पर दिन-रात कम चल रहा है। रूस ने अपने वैक्सीन को पंजीकृत भी करा लिया है लेकिन कोरोना का कहर जारी है। जिस तरह से कोरोना से दुनिया में लोग आक्रांत हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं, उससे लगता है कि जब तक वैक्सीन आएगा तबतक ना जाने कितने लाख लोग अपनी जान गवां चुके होंगे।
बहरहाल कोरोना वायरस से अभी तक दुनियाभर में 2 करोड़ 18 लाख 27 हजार 459 इससे संक्रमित हो चुके हैं और 7 लाख 73 हजार 095 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं। वहां अब तक 173,128 लोगों की मौत हो गई है और यह आंकड़ा रोजोना बढ़ रहा है। अमेरिका के विशेषज्ञों ने पहले ही कहा था कि कोरोना से अमेरिका में एक लाख से दो लाख तक मौत हो सकती है लेकिन अब यह आंकड़ा इससे ज्यादा भी बढ़ सकता है। फिलहाल अमेरिका में 5,566,632 लोग कोरोना से संक्रमित हैं।
कोरोना से मौत के मामले में दूसरे नंबर पर लातिन अमेरिकी देश ब्राजील है जहां 107,879 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं यहां अब तक 3,340,197 लोग संक्रमित हो चुके हैं। ब्राजील का पड़ोसी देश मेक्सिको मौत के मामले में दुनिया में तीसरे नंबर है जहां 56,757 लोगों की मौत हुई है। हालांकि यह संक्रमित की संख्या अनुपात में कम है। यहां अब तक 522,162 संक्रमित हो चुके हैं। दुनिया में यूरोप भी कोरोना से सबसे अधिक मौतें हुई हैं। लेकिन अब यहां के सबसे अधिक प्रभावित देशों इटली, स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम, जर्मनी व अन्य देशों ने काफी हद तक काबू पा लिया है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply