17/08/2020,5:15:30 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने उस राज पर से पर्दा हटाया जिसमें उन्होंने और महेंद्र सिंह धोनी ने एक साथ संन्यास लिया है। रैना ने बताया है कि वह और धोनी ने क्यों 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। रैना ने कहा है कि यह हमारे लिए बहुत ही भावुक क्षण था।
मालूम हो कि भारत को आईसीसी के सभी फॉर्मेट में विश्व चैंपियन बनाने वाले इकलौते भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वाधीनता दिवस के दिन शाम को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। उसी दिन कुछ घंटे बाद सुरेश रैना भी अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी। भारत और दुनिया के क्रिकेट प्रेमी माही और रैना के संन्यास लेने की घोषणा से हतप्रभ हो गए थे।
अब रैना ने इस राज पर पर्दा हटाया कि क्यों रिटायरमेंट के लिए दोनों ने 15 अगस्त के दिन का चुनाव किया। उन्होंने एक समाचार पत्र को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमने शनिवार यानी 15 अगस्त के दिन रिटायरमेंट की घोषणा का ऐलान करने का मन पहले ही बना लिया था। धोनी की जर्सी का नंबर 7 है, जबकि मेरा 3। अगर दोनों को एक साथ मिलाकर रखा जाए तो यह 73 बनता है। और इस 15 अगस्त को भारत की स्वाधीनता के 73 वर्ष पूरे हो रहे थे। इसलिए इससे बेहतर दिन और क्या हो सकता था।
रैना ने भावुक होकर कहा कि हम अपने रिटायरमेंट की घोषणा के बाद गले मिले और खूब रोए। मैं, पीयूष अंबाती रायडू, केदार जाधव और कर्ण शर्मा ने साथ बैठक कर अपने करियर की ढेर सारी बातें कीं। धोनी और मेरे रिश्ते की बात की। हम रातभर पार्टी करते रहे।
सुरेश रैना ने कहा कि धोनी ने 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांव में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी जबकि मैंने श्रीलंका के खिलाफ 30 जुलाई 2005 को। हमने लगभग साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना शुरू किया। आईपीएल की टीम सीएसके के साथ भी हम साथ रहे। और अब साथ में ही रिटायरमेंट लिया। लेकिन हम साथ में आईपीएल खेलना जारी रखेंगे।
मालूम हो कि सुरैशा रैन, पीयूष चावला, दीपक चहार और कर्ण शर्मा एक विशेष विमान से 14 अगस्त को रांची पहुंचे थे। वहां उसी प्लेन में महेंद्र सिंह धोनी और मोनू सिंह चढ़े और फिर वे चेन्नई पहुंचे थे। फिलहाल सीएसके के खिलाफ यहीं से दुबई के लिए रवाना होंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply