18/08/2020,3:50:57 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को लेकर कई कहानियां गढ़ी जा रही हैं। इन्हीं कहानियों में एक कहानी सुशांत की मौत का संबंध उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालयन की मौत से है। दावा किया गया कि सुशांत सिंह राजपूत दिशा की मौत का राज जानते थे, और वह इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा करना चाहते थे, इसलिए उनकी हत्या की गई है।
लेकिन इन आरोपों का खंडन करते करते हुए कुछ लोगों ने कहा कि पिछले कई महीनों से सुशांत और दिशा के बीच कोई बात नहीं हुई। दोनों में कोई संपर्क नहीं था। इनमें दिशा के परिवार के लोग भी शामिल हैं। लेकिन सुशांत के व्हाट्सऐप चैट ने एक नए खुलासे किए हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक सुशांत पिछले अप्रैल से ही दिशा के संपर्क में थे। यानी दोनों की मौत के दो महीने पहले कई मौकों पर मैसेज का आदान-प्रदान हुआ है।
रिपोर्ट में टाइम्स नाऊ के एक खुलासे के हवाले से बताया गया है कि अप्रैल में दिशा ने एक एडीबल ऑयल के प्रचार के लिए सुशांत से संपर्क किया था। सुशांत ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी थी। कुछ दिनों बाद दिशा ने फिर से सुशांत से इंटरनेट गेम पबजी के प्रचार अभियान के लिए संपर्क किया था। सुशांत ने इस संबंध में वीडियाे भी मांगा था। दोनों ने एक अन्य प्रचार अभियान के लिए बातचीत की थी। इस अभियान के तहत सुशांत को अपने फैंस से फोन पर बात करनी थी।
सुशांत और दिशा के बीच व्हाट्सऐप पर हुई इस बातचीत के स्क्रीन शॉट इंस्टैंटबॉलीवुड नामक इंस्टाग्राम अकाउंट से जारी किया गया है। मालूम हो कि हाल ही में दिशा के पिता सतीश सालयन ने कहा था कि उनकी बेटी का सुशांत के साथ कोई संपर्क नहीं था। वे केवल एक बार ही एक घंटे के लिए मिले थे जिसमें सुशांत का मैनेजर मौजूद था।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply