23/08/2020,8:14:42 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पिछले अक्टूबर-नवंबर से चीन से शुरू कर दुनिया भर में महामारी फैलाने वाले कोरोना वायरस ने आठ लाख जानें ले ली हैं। दुनियाभर में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या रविवार को आठ लाख पार कर गया है। वहीं दुनियाभर में कुल संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर दो करोड़ 34 करोड़ से अधिक हो गया है।
कोरोना वायरस आधुनिक विश्व के मानव जीवन के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। इसकी चपेट में दुनिया के कुछ देशों बाकी है। कोरोना से जिन आठ लोगों की मौत हुई है, उनमें अमेरिका, ब्राजील, मेक्सिको, भारत, पेरू, ब्रिटेन समेत कुछ यूरोपिए और लातिन अमेरिकी देश हैं।
कोरोना आंकड़े पर नजर रखने वाली वर्ल्डमीटर.इफो के मुताबिक कोरोना से सबसे अधिक मौतें अमेरिका में हुई है जहां यह आंकड़ा अब दो लाख के करीब पहुंचता दिख रहा है। यहां अब तक 180,293 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं ब्राजील में भी एक लाख से अधिक 114,287 लोगों की मौत हुई है। एक और लातिन अमेरिकी देश मेक्सिको मौतों के मामले में तीसरे नंबर है जहां 60,254 लोगों की जान गई है। भारत मौत के मामले चौथे नंबर है जहां 57,258 लोगों की जान गई है। सबसे अधिक मौत के मामले में भारत के बाद ब्रिटेन, इटली, फ्रांस, स्पेन, पेरू व अन्य देश हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply