24/09/2020,12:30:05 PM.
|
– पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86,508 नए मामले आए सामने, 1,129 लोगों की मौत
– ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 81.55 हुआ
नई दिल्लीः देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 57 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 86 हजार 508 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 57, 32, 519 हो गई है। वहीं, 24 घंटे में कोरोना से 1,129 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 91,149 तक पहुंच गई है।
गुरुवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,66,382 एक्टिव मरीज हैं। राहतभरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 46,74,988 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 81.55 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटे में 11 लाख से अधिक टेस्ट :
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 11,56,569 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अब तक 6,74,36,031 सैंपल की जांच हो चुकी है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply