01/10/2020,8:50:56 PM.
|
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था बनाने के परिपेक्ष में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री आगामी 6 अक्टूबर को टोक्यो में महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इन चार देशों के अनौपचारिक गुट के विदेशमंत्रियों की यह दूसरी बैठक होगी।
भारत-प्रशांत क्षेत्र में चीन के दबदबे को काबू में रखने के लिए अमेरिका की ओर से भारत-प्रशांत नीति और चार देशों के इस गुट की शुरुआत की गई है। चीन ऐसे किसी गुट का विरोध करता है जबकि भारत यह स्पष्ट कर चुका है कि किसी गठबंधन के साथ जुड़ने का उसका इरादा नहीं है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेसवार्ता में कहा कि एस जयशंकर 6 और 7 अक्टूबर को जापान की दो दिवसीय यात्रा करेंगे। इस दौरान चार देशों के विदेश मंत्रियों की वार्ता होगी।उन्होंने कहा कि बैठक में कोरोना वायरस महामारी के बाद अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था पर विशेष रूप से चर्चा होगी तथा महामारी का मुकाबला करने के लिए एक समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया जाएगा।
प्रवक्ता ने कहा कि भारत का मानना है कि बैठक में समावेशी भारत-प्रशांत क्षेत्र व्यवस्था तथा समुद्री जलमार्गों में मुक्त और बाधारहित नौवहन के बारे में प्रतिबद्धता व्यक्त की जाएगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply