05/10/2020,10:09:11 AM.
|
– देश में पिछले 24 घंटे में आए 74,442 नए मामले, 903 लोगों की मौत
– ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत बढ़कर हुआ 84.34
नई दिल्ली (एजेंसी)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 66 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 74 हजार 442 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 66, 23, 816 हो गई है। वहीं, कोरोना से पिछले 24 घंटे में 903 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,02,685 तक पहुंच गई है।
सोमवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,34,427 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 55,86,704 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 84.34 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटे में किए गए 9 लाख से अधिक टेस्ट
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 9,89,860 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 7,99,82,394 सैंपल की जांच की जा चुकी है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply