07/10/2020,8:41:09 PM.
|
कोलकाताः राजधानी कोलकाता समेत राज्य भर में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान राज्य भर में कुल 42651 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 3455 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से राज्य भर में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 280504 हो गई है।
24 घंटे में 3024 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले लोगों की कुल संख्या 2,46,767 पर पहुंची है। पिछले 24 घंटे में 58 लोगों की मौत हो गई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5376 हो गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में 373 की बढ़ोतरी हुई है और 28,361 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में चिकित्साधीन हैं। राज्य में रिकवरी रेट बढ़ कर 87.97 फ़ीसदी पर पहुंची है जो राहत की खबर है। राज्यभर में अब तक कुल 35,23,161 लोगों के सैंपल जांच गए हैं। कुल सैंपल टेस्ट में 7.96 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply