28/08/2020,12:29:38 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुख्य अभियुक्त रिया चक्रवर्ती ने गुरुवार को कहा था कि वह सीबीआई से पूछताछ को तैयार हैं, उनके मन में कोई डर नहीं है। और, आज शुक्रवार को रिया की बारी आ गई है। अब वह सीबीआई अधिकारियों का सामना कर रही हैं।
हिंदी समाचार चैनल आजतक को गुरुवार को दिए करीब डेढ़ घंटे के अपने इंटरव्यू में रिया चक्रवर्ती ने बार-बार जोर देकर कहा कि वह सुशांत की संदिग्ध मौत में किसी तरह की दोषी नहीं हैं। बल्कि वह सुशांत को बचाने का प्रयास कर रही थीं। यहां तक कहा कि उसने सुशांत को नहीं छोड़ा है बल्कि सुशांत ने उसे छोड़ा था। और तो और, वह ड्रग्स नहीं लेती थीं, बल्कि सुशांत ड्रग्स लेता था और वह उसे इस बुरी लत से बाहर निकालने में लगी थीं।
दरअसल आठ दिन पहले जब से सीबीआई ने सुशांत मामले की जांच अपने जिम्मे लिया था, और उसके वरिष्ठ अधिकारी मुंबई पहुंते थे तब से यह इंतजार किया जा रहा था कि रिया से कब यह एजेंसी पूछताछ करेगी, और क्या उसे गिरफ्तार भी करेगी। लेकिन सात दिन तक सीबीआई अधिकारी सुशांत के घर रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, नीरज कुमार सिंह, दीपेश सावंत से पूछताछ करती रही। इनसे कई दौर में पूछताछ की गई। कई-कई घंटे तक पूछताछ की गई। रिया को सम्मन देने के पहले गुरुवार को उसके भाई शौविक चक्रवर्ती को सीबीआई ने बुलाया और करीब 14 घंटे की लंबी पूछताछ की। और आज, शुक्रवार को अंततः रिया का नंबर आ गया है।
रिया मुंबई के डीआरडीओ गेस्ट हाउस में हैं जहां सीबीआई अधिकारी ठहरे हैं और अपना पूछताछ केंद्र बना रखा है। यह खबर लिखे जाने के समय रिया से पूछताछ रही है। जाहिर है रिया को उन सभी सवालों का सामना करना पड़ रहा होगा जो अबतक सीबीआई ने बाकी लोगों से पूछताछ से निकले निष्कर्ष के बाद प्रश्नावली तैयार की होंगी। लेकिन बड़ा सवाल है कि क्या रिया आज ही गिरफ्तार हो जाएंगी। यह आने वाले कुछ घंटे बताएंगे।
आज की पूछताछ की सबसे बड़ी खास बात है कि रिया और शौविक के साथ-साथ सुशांत के चारों स्टाफ के साथ को भी सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्टहाउस में बुला रखा है। यह एक बड़ा संकेत है कि आज कोई गिरफ्तारी हो सकती है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply